Online Class करें और पाए Diplome / PG Diploma Courses पर 40% तक का छूट ! जल्दी करें offer सिर्फ सीमित समय तक।

इनपुट और आउटपुट डिवाइस (Input and Output Device) || By DCIT COMPUTER EDUCATION




इनपुट और आउटपुट डिवाइस (Input and Output Device)

इनपुट डिवाइस (Input Device)

जिन डिवाइस की मदद से हमारे द्वारा कंप्यूटर को किसी कार्य को करने के निर्देश दिए जाते है उन्हें इनपुट डिवाइस कहते है जैसे माउस , कीबोर्ड आदि| कुछ प्रमुख इनपुट डिवाइस निम्नलिखित दिए गए है ।
  •  कीबोर्ड (keyboard) – कीबोर्ड कंप्यूटर का सबसे प्रमुख इनपुट डिवाइस है इसका उपयोग टेक्स्ट (Text) और नंबर (Number) इनपुट करने के लिए किया जाता है| एक सामान्य कीबोर्ड में मुख्यतः 104 कुंजी होती है कीबोर्ड की कुंजियों को पांच भागो में बांटा जा सकता है ।
    1. Alphabet keys – इसमें A से Z तक अंग्रेजी के वर्ण होते है ।
    2. Numeric Keys – इसमें 0 से 9 तक के नंबर होते है। 
    3. Function keys – इसमें F1 से F12 तक की फंक्शन कुंजी  होती है ।
    4. Cursor Control keys – इनमे 4 arrows key , Home, page up, page down, end आते है ।
    5. Special keys – इसमें Caps Lock, Num lock,
              Shift key,  Enter, Space bar, Tab, Escape(esc), 
              Backspace, Delete,Control, Print screen
             (Prt Scr), Scroll Lock,Pause आदि आते है। 

  •  माउस (Mouse) – माउस का अविष्कार डगलस कार्ल एंजेलबर्ट के द्वारा किया गया जिसका उपयोग कंप्यूटर में किसी बिंदु को निर्देशित करने के लिए किया जाता है| 

  •  ट्रैक बॉल (Trackball ) – ट्रैकबॉल का उपयोग भी माउस के स्थान पर किया जा सकता है इसके ऊपर एक बॉल लगी होती है जिसे घुमाकर किसी बिंदु को निर्देशित किया जा सकता है।

  •  स्कैनर (Scanner) – इसका उपयोग किसी कागज पर मुद्रित टेक्स्ट या इमेज को डिजिटल रूप में परिवर्तित करने में किया जाता है।

  • जॉय स्टिक (Joystick) – जॉय स्टिक का उपयोग कंप्यूटर पर गेम खेलने में किया जाता है।

  • माइक्रोफोन (Microphone) – इसका उपयोग आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है।

         
आउटपुट डिवाइस (Output Device)

आउटपुट डिवाइस उन डिवाइस को कहा जाता है जिनके द्वारा हमें कंप्यूटर द्वारा किये गए कार्य का परिणाम प्राप्त होता है जैसे मॉनिटर, प्रिंटर आदि कुछ प्रमुख आउटपुट डिवाइस निम्नलिखित है -

  • मॉनिटर (Monitor) 
  • प्रिंटर (Printer) 
  • स्पीकर (Speaker) 
  • प्लॉटर (Plotter) 
  • प्रोजेक्टर (Projector)



Post a Comment

0 Comments